पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रखंड स्तरीय बाल समागम में बच्चों ने दिखाया दम

प्रखंड स्तरीय बाल समागम में बच्चों ने दिखाया दम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम में सरकारी विद्यालय के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चे उत्साह से विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ कुंदन भगत, बीईईओ तेजनारायण पांडेय, जिप सदस्य इंद्रजीत महतो, घनश्याम ग्रोवर, प्रमुख श्वेता देवी, ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं की सौ मीटर, दो सौ मीटर दौड़, बोरा दौड़, जलेबी रेस आदि हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्कर चंद्र झा, सपन महतो, परितोष घोषाल, आदित्य प्रसाद मिर्धा, परिमल महतो, हीरन मंडल आदि सक्रिय थे। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को गुरुवार को पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...