- Hindi News
- ट्रांसफाॅर्मर खोले जाने के बाद महिलाओं का प्रदर्शन
ट्रांसफाॅर्मर खोले जाने के बाद महिलाओं का प्रदर्शन
बलियापुरप्रखंड के रघुनाथपुर बांधटांड़ से ट्रांसफाॅर्मर विद्युत विभाग के कर्मी ने खोल लिया। यहां के उपभोक्ताओं का कनेक्शन बांधटांड़ के ऊपरटोला के ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया। जिसको लेकर दोनों टोला के लोग उलझ गये। मामला विस्फोटक होते-होते बची। मुखिया के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाया गया। इधर रघुनाथपुर बांधटांड़ की महिलाएं और पुरुष दर्जनों की संख्या में बलियापुर स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी की। कनीय अभियंता और ट्रांसफार्मर खोलने वाले मिस्त्री को खोजने लगे। बाद में कनीय अभियंता के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
ऊपरटोला के ट्रांसफाॅर्मर से संयोग हटते ही गर्म हुआ मामला : बतातेहैं कि रघुनाथपुर बांधटांड़ में अधिकांश बीपीएल धारी उपभोक्ता हैें। इनके लिए अलग से 16 केवीए का ट्रांसफार्मर बस्ती में लगाया गया था। 11 सितम्बर गुरुवार को कनीय अधिकारी विद्युत कर्मी को लेकर पहुंचे। उक्त ट्रांसफार्मर को खोलकर बलियापुर कार्यालय ले आये। उक्त लोगांे का संयोग बांधटांड़ ऊपर टोला 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि कुछ ही घंटों बाद बस्ती के कुछ लोग बीपीएल धारी उपभोक्ताओं का संयोग हटा दिया। ग्रामीणों का पक्ष था कि उक्त ट्रांसफार्मर लगाने में बस्ती वालांे की राशि खर्च हुई है। अधिक लोड पड़ने पर ट्रांसफार्मर जल जायेगा। जिसको लेकर दोनों पक्ष अामने सामने गए।