पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंदपुर में 31 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित

गोविंदपुर में 31 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर. आरएसमोर काॅलेज, गोविंदपुर से सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के सभी 347 बूथों के लिए ईवीएम मशीन एवं मतदान सामग्री के साथ मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। देर शाम तक सभी मतदान कर्मी बूथों तक पहुंच चुके थे। गोविंदपुर प्रखंड में 180 तथा बलियापुर-सिंदरी में 187 बूथ हैं। उपायुक्त प्रशांत कुमार, सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रंजीत सिंह देओल एवं अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने आरएस मोर काॅलेज पहुंचकर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। गोविंदपुर बीडीओ संजीव कुमार, सीओ प्रेम कुमार तिवारी एवं बलियापुर बीडीओ कुंदन कुमार भगत की देख-रेख में मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया। गोविंदपुर क्षेत्र में 31 अतिसंवेदनशील, 87 संवेदनशील एवं 62 सामान्य बूथ हैं।

गोविंदपुर में ईवीएम मशीन लेने के लिए लगी मतदान कर्मियों की भीड़।