पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कर्मियों में विवाद अधिकारियों ने सलटाया

पुलिस कर्मियों में विवाद अधिकारियों ने सलटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया. बलियापुरके कृषि विज्ञान केंद्र के पास झारखंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया। स्थिति बिगड़ती इसके पहले वरीय अधिकारियों ने इसे संभाल लिया। लेकिन बकझक और सड़क पर भीड़ लगने के कारण पुलिस कर्मियों की इस तरह के कार्यवाई से संभ्रांत लोग अवाक रह गए। जानकारी के अनुसार सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस बल को झारखंड पब्लिक स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। बताते हैं कि व्यवस्था को लेकर कुछ पुलिस कर्मी आपस में उलझ गए। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्कूल परिसर से सटा झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग में जाम का दृश्य भी कुछ क्षणों के लिए देखने को मिला। क्षेत्र में खबर फैल गई कि पुलिस कर्मी आपस में उलझ गए हैं। मारपीट की घटना हुई है। थानाप्रभारी ने किया मामले से इंकार|इस संबंधमें बलियापुर थाना प्रभारी किशोर कुमार ने मारपीट विवाद जैसी किसी घटना से इंकार किया। कहा कि सुविधा को लेकर कुछ पुलिस कर्मी में विवाद हो गया था।