सिंदरी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
सिन्दरी | पुलिसजनसहयोग समिति की ओर से रविवार को बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी केके स्कूल के समीप मैदान में एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच की गयी। जांच के बाद जरूरत के हिसाब से समिति द्वारा मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई गयी। इस मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब एक हजार मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गयी। डाक्टरों की टीम में फिजीशियन, दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक, केंसर रोग के चिकित्सक आदि शामिल थे। डाक्टरों की टीम में कैंसर चिकित्सक डा. अजय विद्यार्थी, दंत चिकित्सक दीपक कुमार, डा. मुकेश कुमार सिंह, डा. प्रभाकर वर्णवाल, डा. आरसी रवानी, डा. एस झा, डा. अनिल कुमार आदि थे। मौके पर मौजूद डीएसपी विधि व्यवस्था अमित कुमार, सिन्दरी के प्रभाारी डीएसपी अशोक कुमार तिर्की सिन्दरी थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद थे।
, सिन्दरी निरीक्षक अखिलेश्वर चौबे आदि मौजूद थे। डीएसपी अमित कुमार को पुजसस के संयोजक रविंद्र गुप्ता ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।