पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो की बैठक आयोजित

झामुमो की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिसरा|जयरामपुर स्थितझामुमो कार्यालय में रविवार को स्थानीय नीति को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य युद्धेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जारी भूमि अधिग्रहण बिल और स्थानीय नीति में विरोधाभास है।





इसको लेकर जो नीति बनाई गई है वह जनविरोधी है। झारखंड सरकार को दुसरे राज्यों की तरह स्थानीय नीति बनाई जाये। उस नीति के तहत झारखंड राज्य में स्थाई मूल वासी को ही सरकारी नौकरी में बहाली हो। सोमवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष इसी मुद्दे को लेकर झामुमो प्रदर्शन धरना कार्यक्रम करेगा। बैठक में अशोक सिंह, हराधन महतो, ईश्वर मरांडी, दिलीप सिंह, प्राण राय, हीरालाल गोराई, नरेश महतो, कन्हाई सिंह, लाल मोहन महतो आदि उपस्थित थे।