पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाने का लिया गया संकल्प

बेटी बचाने का लिया गया संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर|चालधोवा गांवमें मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि बेटी को नारी के रूप में पूजा की जाती है। आज भारत देश भारत माता के नाम से विश्व में जाना जाता है। बेटी को अच्छी शिक्षा समान अधिकार देनी चाहिए। बेटी, बेटी में फर्क नहीं है। समाज में बेटी दहेज का अभिशाप है। भेदभाव को दूर नहीं किया गया, तो देश में बेटी की लिंग अनुपात का स्तर गिरता जा रहा है।













समाज के हर वर्ग के लोग बेटी बचाने की संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान बेटी की महत्व, बेटी की शिक्षा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा को एसएसएलएंडटी कॉलेज के प्राचार्य मीना श्रीवास्तव, सीडीपीओ सुमन गुप्ता, मुखिया समीर मुर्मू, घनश्याम ग्रोवर आदि ने संबोधित किया।