जनसंवाद में लोगों ने उठाए मामले
बलियापुर| प्रखंडसभागार में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य तारा देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों के बीच अच्छी सामंजस्य होना चाहिए। टीकाकरण जैसे कार्यक्रम को सुदूर ग्राम में लागू करने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को आम लोगों को लाभ उठाने का आह्वान किया। जन संवाद कार्यक्रम में मोदीडीह ग्राम में विगत दो माह से टीकाकरण नहीं होने का मामला आया। एनएम पर जांच कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर घड़बड़ पंचायत के मुखिया दिनेश सारखेल ने घड़बड़ पंचायत में पानी की मात्रा में फ्लोराइड मिलने से लोगों में हड्डी की बीमारी की शिकायत हो रही है। पदाधिकारी ने मामले को डीसी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। मौके पर उपप्रमुख अनिल किस्कू, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. जयंती कुमार, डीपीसी रेखा सिंह, डा. संध्या कुमार थी।