पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरी जीत जनता की जीत होगी : दुदानी

मेरी जीत जनता की जीत होगी : दुदानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुर|सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शरत दुदानी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ अग्रसेन भवन गोविंदपुर में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता प्रयाग कुंभकार ने की। दुदानी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी जीत जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर बंद पड़ी खुदिया सिंचाई परियोजना, गोविंदपुर को अनुमंडल का दर्जा, सिंदरी खाद्य कारखाना खुलवाने, बलियापुर, गोविंदपुर प्रखंड के खेतों में पानी पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। पिछड़े गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बंद पड़े छोटे एवं मंझोले कल-कारखानों में जान डालने की भरपूर कोशिश की जाएगी। दुदानी ने कहा कि इस चुनाव में जनता का अपार आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मंडल ने किया। कार्यक्रम में हरिशंकर अग्रवाल, बलराम साव, ओम प्रकाश बजाज, गाजुउद्दीन अंसारी, डीएन सिंह, सुभाष गिरि, ऋृशि रमन नाग, फणीभूषण मंडल, किशन अग्रवाल आदि मौजूद थे।