शरत दुदानी ने किया जनसंपर्क
सिंदरी/बलियापुर | सिंदरीविधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी शरत दुदानी ने बुधवार को सिंदरी में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को कई तरह के दिशा निर्देश भी दिये गये। कहा कि राजनीतिक दौर में गरीब का कोई मोल नहीं है। जनप्रतिनिधि अपने स्वार्थ की राजनीति करते हें। स्वार्थ राजनीति के खिलाफ जंग क्रांति युवा ही लड़ सकते हैं। इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। मौके पर ओम प्रकाश बजाज, उत्तम चौबे, अरुण महतो, प्रकाश महतो, विरंची सिंह, दीपू लाला, चैतू महतो आदि उपस्थित थे।