पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की घोषणाएं हवा हवाई : जयराम

भाजपा की घोषणाएं हवा-हवाई : जयराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलियापुर/सिंदरी। सिंदरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयराम सिंह यादव ने बुधवार को भिखराजपुर, पहाड़पुर, आमझर, गुलूडीह, निचितपुर, पलानी, धोखरा आदि गांवों का दौरा किया। दौरा कर जयराम सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सिंदरी के लोगों की रोजी-रोटी छीनने का कार्य किया है। इसे सिंदरी की जनता कैसे भूल सकती है। कांग्रेस पार्टी पर लोग उंगली उठाते हैं। यही कांग्रेस पार्टी ने गरीब असहाय लोगों को वृद्धा पेंशन, लाल कार्ड, पीला कार्ड अन्य योजना चलाकर गरीब का विकास करने का कार्य किया है।

भाजपा की घोषणाएं केवल हवा-हवाई हैं। कहा कि समाज के सबसे नीचले पायदान के लोगों का विकास कांग्रेस करती है। जनसंपर्क के दौरान राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, संजय महतो, दिलीप मिश्रा, पूर्णेंदु सिंह, रामचंद्र, रामयतन राम, चंद्रावती देवी, मधुसूदन मोदक, अलताफ खान आदि उपस्थित थे।

अभिनेता राजबब्बर आज गोविंदपुर में : गोविंदपुर| कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय दूबे एवं संगठन प्रभारी सीके मिश्रा ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर प्रत्याशी जयराम सिंह यादव की जीत सुनिश्चित कराने की रणनीति बनाई। दूबे ने कहा कि जयराम यादव के समर्थन में माडा मैदान में गुरुवार को सिने अभिनेता राज बब्बर, शकील अहमद, सुबोधकांत सहाय, सुखदेव भगत आदि आम सभा करेंगेे। बैठक में अनिल साव, किरिटी भूषण रुज, प्रियव्रत सिंह चौधरी, इब्राहिम अंसारी आदि मौजूद थे।