- Hindi News
- डेंगू ने लिया विकराल रूप, 21 को लिया चपेट में
डेंगू ने लिया विकराल रूप, 21 को लिया चपेट में
गिरिडीहमें डेंगू ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। सदर प्रखंड के बाद इस रोग ने अपना पांव जिले के अन्य प्रखंडों की ओर बढ़ाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले डेंगू ने सदर प्रखंड के बुढियाखाद में कई लाेगों को अपनी चपेट में लिया। उसके बाद पंचबा के कोयरीटोला में मो कबीर को भी अपना निशाना बनाया। सोमवार को बुखार के बाद मो कबीर को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां पर डेंगू की पुष्टि जांच के बाद हुई उसके बाद उसे सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बरवाडीह में भी डेंगू के मरीज पाए गए। मो सरवर अली अंसारी के पुत्री निशबा सरवर (13) मिन्हाज अंसारी (16), भी डेंगू के चपेट में गए। उसका भी इलाज सदर अस्पातल में कराया जा रहा है।
सीएस से मिले नेता
जिलेमें तेजी से फैल रहे डेंगू के संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार सिन्हा छोटन सिविल सर्जन से मिलकर आवश्यक जानकारी ली। इसपर सीएस ने स्थिति सामान्य होने की बात कही। कांग्रेसी नेता ने कहा कि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं हो इसपर खास ध्यान दें। वे हरसंभव मदद सहयोग के लिए तत्पर हैं।
अस्पताल में गंदगी देख बिफरे परिजन
डेंगूमरीज निशबा सरवर के परिजन निकहत प्रवीण मरीज के बेड के पास गंदगी का अंबार देख बिफर पड़े। कहा कि चिकित्सक कहते हैं कि डेंगू अन्य बीमारयों से बचने के िलए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। मच्छरों से कई बीमारियों का जन्म होता है जो गंदगी से ही फैलता है। लेकिन सदर अस्पताल में स्थिति बदतर है। यहां मरीज के बेड के पास ही काफी गंदगी है। मरीज को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। इस स्थिति में वहां पर मरीज ठीक होने के बजाए और गंभीर रूप से बीमार होने की संभावना बनेगी। उन्होने जल्द ही प्रबंधन से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।
डेंगू पहुंचा बेंगाबाद
सदरप्रखंड के बाद डेंगू ने बेंगाबाद को भी अपने चपेट में ले लिया। बेंगाबाद में मंगलवार को डेंगू के दो मरीज पाए गए। वहीं एक दिन पूर्व एक अन्य मरीज को भी डेंगू होने की सूचना मिली है। मंडाटांड़ निवासी शाहीद खान (40) को बुखार आने के बाद इलाज के लिए गिरिडीह में डा आजाद से इलाज कराया गया। स्थिति पर नियंत्रण नहीं होने के कारण वे पटना स्थित पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहा