- Hindi News
- बेंगाबाद में 65 वर्षों से हो रही है दुर्गा पूजा
बेंगाबाद में 65 वर्षों से हो रही है दुर्गा पूजा
बेंगाबादप्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में पिछले 65 वर्षों से पूरे धूमधाम से पूजा अर्चना की परंपरा चली रही है। बदलते वक्त के साथ भले ही पूजा का स्वरूप कुछ बदला हो, लेकिन लोगो की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। इस स्थल पर पूरे प्रखंड से लोगों की भीड़ पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करती है। बेंगाबाद बाजार सड़क से समीप स्थित इस मंडप में बक्षी प्रसाद फोरेस्टर ने पूजा प्रारंभ की थी। बताते है कि उस वक्त यह भव्य मंडप नहीं था। मिटटी खपरेल से बने छोटे भवन में लोग पूजा करते थे। बख्शी प्रसाद फोरेस्टर को बेंगाबाद से जाना पडा़ तो उन्होंने पूजा कराने की जिम्मेवारी बंशी राम ,लक्ष्मी प्रसाद राम को सौंप दी। वर्तमान में पूजा समिति बेंगाबाद की देख. रेख में की जा रही हैं। इस मंडप में राजसी पूजन होती हैं। 25 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक नवरात्र पाठ हो रही हैं। पूर्व में पंडित अर्जुन प्रसाद द्विवेदी पूजा कराते थे। वर्तमान में तिलेडीह के पंडित आचार्य प्रकाश चन्द्र तिवारी, चकरदाहा के अनिल किशोर पाठक और सहयोगी सुरेश दिवेद्धी पूजा करा रहे हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है। इस वर्ष जागरण का आयोजन िकया गया है। पूजा को लेकर समिति के अध्यक्ष विजय सिंह , सचिव अजय राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिरुद्घ, राजेश ठाकुर , बालेश्वर राणा, तीरथ शर्मा , पंकज सिंह अरूण राम, शिवपूजन राम , रामरतन राम, राजेन्द्र मंडल, रामलाल आिद लोग सक्रिय हैं।
बेंगाबाद मंडप में स्थािपत मां दुर्गा की प्रतिमा।