- Hindi News
- बकरे की खरीदारी में छोटकी खरगडीहा बाजार परवान पर
बकरे की खरीदारी में छोटकी खरगडीहा बाजार परवान पर
दुर्गापूजा बकरीद को लेकर खस्सी बकरे की खरीदारी को ले छोटकी खरगडीहा हाट परवान चढा़ रहा। दूर दराज के गावों से आए क्रेता विक्रेता हाट में खस्सी और बकरे का मोलभाव करते नजर आए। लोगों का हुजूम किसी तरह खरीदारी करने में जुटे रहे। जबकि विक्रेता ऊंची कीमत वसूलने पर अड़े रहे। बताते हैं कि दुर्गा पूजा का अंतिम हाट छोटकी खरगडीहा में लगा था। खस्सी बकरा के साथ घरेलू समानों की खरीदारी भी लोगों को करनी थी। इसलिए बाजार पूरी तरह गर्म रहा।
खस्सी 350 से लेकर 400 रुपये तक किलो के हिसाब में बिक रहे थे। कीमत अधिक देख कई लोगों ने खरीद पाना मुनासिब हीं समझा। अब अंतिम उपवास के दिन गिरिडीह हाट पर लोगों की नजर है। छोटकी खरगडीहा में हाट लगने से तकरीबन 50 गांव के लोगों को सुविधा मिलती है। इस हाट से दूर-दूर तक के लोग खरीदारी करने आते है। यहां बिहार के भी खरीदारी पहुंचते है। बताया जाता है कि इस हाट में उचित दामों पर खस्सी बकरा मिलता है। छोटकी खरगडीहा पंसस राम प्रसाद महतो बताते है कि यहां का हाट पूर्व से ही चला रहा है, जो काफी विख्यात है।