- Hindi News
- शहरी इलाकों में पहले जलपान फिर हुआ मतदान
शहरी इलाकों में पहले जलपान फिर हुआ मतदान
गिरिडीहविधानसभा क्षेत्र में छिटपुट घटनाआें को छोड़ चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। मतदान जहां सुबह सात बजे शुरू हुआ वहीं मतदाता मौसम की बेरुखी से सुबह जल्दी घर से निकलना मुनासिब नहीं समझे। भास्कर संवाददाता ने शहर के सभी बूथों पर घूमकर मतदान का जायजा लिया। चुनाव आयोग की ओर से दिया गया नारा पहले मतदान फिर जलपान का उलट शहर के मतदाताओं ने पहले जलपान कर ही वोट डालने पहुंचे। इसी वजह से सुबह नौ बजे तक मात्र नौ फीसदी ही शहरी क्षेत्र में मतदान हो सका। शहर के लगभग सभी बूथों पर दस बजे तक मतदाताओं की संख्या नहीं के बराबर रही। मतदानकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता वोटरों के इंतजार में बैठे रहे। प्रमुख राजनीतिक दल के कार्यकर्ता मतदाताओं के घर से जल्दी नहीं निकलने से चिंतित दिखे और वैसे कार्यकर्ता मतदाताओं को घर से बूथ तक लाने की जुगाड़ में लगे रहे। जैसे-जैसे दिन में ठंड कम होकर गर्मी बढ़ती गई, मतदाता भी मतदान केंद्र की ओर बढ़ते गए।
महिला मतदाताओं की लगी लंबी कतार।
नि:शक्तों ने भी किया मतदान
छोटकीखरगडीहा | मतदान को ले निशक्तों में भी काफी उत्सुकता देखी गई। वे भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे। बेंगाबाद के बूथ संख्या 182 चौधरीडीह में निशक्त हराधन त्रिवेदी बैसाखी लेकर मतदान करने पहुंचे। वही माॅडल बूथ दुधीटाड़ तथा करमुटाड़ में नेत्रहीन रफीक अंसारी मतदान करने पहुंचे। जिसे वहां तैनात पुलिसकर्मी ने सहारा देकर बूथ तक पहुंचाया।
कुछ बूथों पर कार्यकर्ताओं में हुई मामूली झड़प
प्रत्याशी कार्यकर्ता ने भ्रमण कर लिया जायजा
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जहां मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ, वहीं कुछ बूथों पर कुछ राजनीतिक दलों के बीच तू-तू में-में भी हुई। शहर के बोरो स्थित बूथ नंबर 14 पर भाजपा और झाविमो कार्यकर्ता अापस में उलझ गए। हालांकि मामला अापसी हस्तक्षेप से समाप्त कर दिया गया। वहीं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हंडाडीह गांव में भाजपा और झामुमो समर्थकों के बीच हल्की झड़प हुई। जबकि शहर के डीएवी स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुर्केे में मतदान करने पर आपत्ति जताई थी। इन सभी मामलों में आपसी हस्तक्षेप से उसे समाप्त कर दिया गया। नहीं तो मामला अागे भी बढ़ सकता था।
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर सभी प्रत्याशियों ने घूम-घूमकर बूथों का जायजा लिया। झामुमो प्रत्याशी सुदिव्य कु