पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदानकर्मी को पड़ा मिर्गी का दौरा

मतदानकर्मी को पड़ा मिर्गी का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटकी खरगडीहा | बेंगाबादप्रखंड के मध्य विद्यालय चपुआडीह में मतदान केन्द्र संख्या 189 में तैनात मतदानकर्मी पी थ्री आशिक हुसैन को दो बार मिर्गी का दौरा पड़ा। जिससे वे बेहोश हो गए। पहला दौरा मतदान शुरू होने से पहले पड़ा। जबकि दूसरा दौरा मतदान कराते समय 10 बजे के करीब पड़ा। जिससे मतदान कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। 15 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में पीठासीन पदाधिकारी विनोद राम ने स्थानीय बीएलओ मो इसराइल को अपने विवेक से निर्णय लेकर उसके स्थान पर बैठा कर मतदान शुरू करवाया। मतदान केन्द्र पर प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिससे लोगों को काफी फजीहत हुई।