पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया गया

बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|छोटकी खरगडीहा/बेंगाबाद

मौसमकी बेरुखी को नजर अंदाज करते हुए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने संबंधित बूथों पर मतदान किया। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा बलों की तैनाती सभी बूथों पर की गई थी। जिससे मतदाताओं ने निर्भिक होकर मतों का प्रयोग किया। हालांकि सुबह के नौ बजे तक मत का प्रतिशत कम रहा। बाद में इसकी संख्या में काफी वृद्धि देखी गई। बीडीओ के अनुसार बेंगाबाद में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बेंगाबाद प्रखंड के मध्य विद्यालय दुधीटाड़ में बनाए गए दो मतदान केन्द्रों को जिला प्रशासन की ओर से माॅडल मतदान केन्द्र बनाया गया था। सर्वप्रथम मतदान करने वाले पांच युवा, युवती, महिला, पुरुष और वृद्ध वोटरों को गुलाब और प्रशस्ति पत्र देकर स्थानीय बीएलओ शाहिद अंजुम और विमल यादव ने सम्मानित किया। केन्द्र में मतदान के लिए मतदाताओं को लाईन लगाने की बजाय पंडाल के नीचे कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।