पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण के साथ ही धंस गया मनरेगा योजना कूप

निर्माण के साथ ही धंस गया मनरेगा योजना कूप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीओ से लाभूक ने की शिकायत

भास्करन्यूज|छोटकी खरगडीहा

बेंगाबाद प्रखंड के भलकुदर पंचायत के जुडपनीया गांव में निमाणाधीन मनरेगा कूप धंस जाने का मामला सामने आया है। बताते है की वर्ष 2014 में जुड़पनीया गांव निवासी केदार मंडल को मनरेगा से कूप निर्माण मिला था जिसकी खुदाई उन्होंने मार्च 2014 मे शुरू कर दी थी। इस दौरान उसे विभाग द्वारा कार्य के एवज मे तीस हजार भी मिले। लेकिन खुदाई कार्य पूरा होने के बाद भी लाभूक को शेष राशि नही मिली। जिससे कूप की जोडाई नहीं हो सकी और कूप धंस गया। कूप लाभूक केदार मंडल ने बीडीओ से कहा है कि पंचायत के रोजगार सेवक महादेव सोरेन की लापरवाही के कारण उनके मनरेगा कूप की राशि का भुगतान नही हो पा रहा है। वे पिछले कई माह से रोजगार सेवक के यहां चक्कर काट रहे हैं उसके बाद भी राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बताते चले की उक्त मनरेगा कूप की प्राक्कलित राशि 329000 है। जिसमे लाभूक को खुदाई कार्य पूर्ण होने तक मात्र तीस हजार का ही भुगतान किया गया है।