खिलवाड़ कर रही है सरकार : झामुमो
झामुमोजिला उपाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के साथ खिलवाड कर रही है। दो महिना बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार नही हुआ है।
इससे साफ प्रतित होता है कि वर्तमान सरकार की लगाम दिल्ली मंे है। उक्त बाते सोमवार को एक दिवसीय धरना बेंगाबाद में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ स्थानी नीति परिभाशित सम्मेलन में बतौर अतिथि बोल रहे थे। कहा कि गरीब किसानों की जीमल पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है। जो झामुमों कदापी बर्दाष्त नही करेगी। कहा कि सरकार की मनसा यह है कि झारखंडियों को नौकरी हो और गैर राज्यों की जनता झारखण्ड में सुषासन करे।
प्रखण्ड अध्यक्ष नुनूराम किस्कु उर्फ टाइगर ने कहा कि बेंगाबाद के पदाधिकारी बेलगाम हो गए है। भ्रश्टाचार्य चरण सीमा पर है। अपनी आदत से बाज नही आई तो झामुमों सबक सिखाएगी। बालेष्वर दास ने कहा कि स्थानीय नीति पर बात नहीं हो रही है।