पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्री बोर्ड के स्टूडेंट्स को दी गई विदाई

प्री बोर्ड के स्टूडेंट्स को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसंपोषित उच्च विद्यालय बेंगाबाद में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्री बोर्ड के छात्र को विदाई दी गई इसकी अध्यक्षता शिक्षक सीताराम साहु ने की। परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पूर्व से ही इस विद्यालय के छात्रों ने अनुशासन में रह कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनायी है। उन्होंने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षक अजय कुमार महतो ,आश्मा महल , दिग्विजय कृष्ण, हसन अख्तर छात्र बासुदेव शर्मा , चुरामन राणा, गुडु शर्मा , बीरु ठाकुर , नमीत शर्मा , सोनु कुमार , रितिक कुमार , शंभु कुमार आदि मौजूद थे।