पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा नेता ने चलाया जनसंपर्क अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठभाजपा नेता प्रो जयप्रकाश वर्मा का गाण्डेय क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बेंगाबाद प्रखंड मे बदवारा एवं गोलगो पंचायत के बरमनबहियार, पारडीह, पहाडपुर, बदवारा, भवरंडीह, पिपरीटांड, कोलहरिया, करमुटांड, सहियारी आदि गावों में जाकर ग्रामीणों से रूबरू हुए और भाजपा की ओर से चलाए जा रहे केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी। श्री वर्मा ने कहा कि कृषि एवं विद्युत को लेकर कई योजनाओं को झारखंड में स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और दो तिहाई बहुमत से लेकर सरकार बनाएगी। जिससे झारखंड का समुचित विकास हो सकेगी। उन्होंने जनता को आहवान किया कि जिस प्रकार केंद्र मे भाजपा की सरकार है उसी के अनुरूप झारखंड मे भी पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनाने की आवश्यकता है। जिससे झारखंड के खनिज संपदा का लाभ झारखंड की जनता को मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे योजना निर्माण एवं कार्यान्वयन की अदभुत क्षमता है। इस क्षमता का लाभ झारखंड के जनता को मिलेगा। जिसका प्रतिफल सिंचाई गारंटी योजना 24 घंटों बिजली प्रदान करना, कृषि भंडारण की व्यवस्था तमाम सार्वजनिक संस्थाओं मे अनिवार्य शौचालय की व्यवस्था हर एक के लिए शिक्षा की व्यवस्था जल कॉरिडोर निर्माण के तहत सभी इलाकों मे पेयजल एवं सिचाई की व्यवस्था शामिल है।