पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद में हसुआ से महिला का गला रेता

जमीन विवाद में हसुआ से महिला का गला रेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज, लंबे समय से चल रहा है जमीन विवाद

भास्करन्यूज | छोटकी खरगडीहा

जमीनविवाद को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार महिला सहित पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद के एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना में अलग अलग आवेदन दिया गया है। घटना चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर गांव की है। बताया जाता है कि कमल पंडित और खागो पंडित के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। शनिवार शाम दोनों के घरों से महिलाएं घास काटने के लिये विवादित हाते में चली गई। जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर महिलाओं के बीच बहस छिड़ गई। मामले ने वहां उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के पुरूषों ने अपना-अपना पक्ष लेते हुए आपस में भीड़ गए। दोनों ओर से हुई मारपीट मे पिंकी देवी को हसुआ से सिर पर रेत दिया। जबकि गंगीया देवी और कमल पंड़ित गंभीर रूप से घायल हुए है। दूसरे पक्ष से खागो पंडित की प|ी कौशल्या देवी का हाथ टूट गया है। जबकि डिलीया देवी साधारण रूप से घायल है। दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर कई बार लोग थाना भी पहुंचे हैं।