पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने किया कई सड़कों का शिलान्यास

सांसद ने किया कई सड़कों का शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमासांसद रवींद्र कुमार राय ने विश्वकर्मा पूजा के मौके पर बेंगाबाद प्रखंड के कई सड़कों का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुख्य सड़क से जोड़ने वाली इन सड़कों का निर्माण एचएससीएल कंपनी की ओर से किया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों ने फूल माला लादकर सांसद सहित अन्य भाजपा नेताओं को फूला माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले गमतरिया में सड़क का उद्घाटन किया। उसके बाद फफूंदी, बिझैया सहित दर्जन भर सड़कों का उद्घाटन शिलान्यास किया गया। इस दौरान एचएससीएल कंपनी के सहायक अभियंता भी साथ थे। सड़क उद्घाटन शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर ग्रामीणों से सांसद मिले और चुनाव में किए गए वायदे पर हरसंभव खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही। कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता पे सहयेाग किया उसी प्रकार वे सुख दुख में साथ रहेंगे। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि ना तो उन्हें लाने का प्रयास किया जा रहा है और ना ही वे आएंगे तो रोकेंगे। स्थानीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। जेवीएम राजनीतिक हाशिये पर चला गया है। उपचुनाव में भाजपा की घटती लोकप्रियता के संबंध में कहा कि उपचुनाव स्थानीय मुद्दे पर होते हैं, इसलिए यूपी के रिजल्ट पर चिंता करने की कोई बात नहीं है। इस दौरान अशोक उपाध्याय, लक्ष्मण स्वर्णकार, जयप्रकाश वर्मा, पूनम प्रकाश, केदार हाजरा, महेन्द्र वर्मा, लक्खीचंद किस्कू, अशोक सिंह, सौरभ प्रभाकर, मनोज कुमार, रूपेश कुमार समेत कई अन्य लोग थे।

शिलान्यास के मौके पर सांसद अन्य।