सीएम कार्यक्रम को लेकर एसी की बैठक
झारखण्डके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के गिरिडीह आगमन को लेकर अपर समाहर्ता रवीन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय सभागार में एक बैठक हुई। विदित हो कि 21 सितम्बर को सीएम श्री सोरेन का कार्यक्रम गिरिडीह में निर्धारित है। बैठक में एसी ने सीएम के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा किया। जानकारी के अनुसार श्री सोरेन बेंगाबाद के खंडोली इंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे एसी श्री सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर मुख्यमंत्री के हाथों सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री सोरेन के कार्यक्रम के दौरान 7 करोड़ 67 लाख की 7 योजनाओं का शिलान्यास तथा 4 करोड़ 35 लाख की 8 योजनाओं का ऑन लाईन उद्घाटन करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय सांसदों विधायकों, जिला परिषद सदस्यों तथा प्रमुख को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। बैठक में अपर समाहर्ता के अलावा सदर एसडीओ जुल्फीकार आिद मौजूद थे।