भाजपा से ही राज्य का विकास
गिरिडीह | कोडरमासांसद सह प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय में कार्य करने की अदभुत क्षमता है। वे पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ये बातें भाजपा नेता जयप्रकाश वर्मा ने बेंगाबाद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही। कहा कि सड़क के निर्माण हो जाने से आवाजाही में लोगों को काफी सहुलियत होगी। यातायात की समुचित व्यवस्था होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर किसान वर्ग को। श्री वर्मा ने कहा कि इन दिनों क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घाेर उपेक्षा की है।