कई क्लबों में विश्वकर्मा पूजा
बेंगाबाद | विश्वकर्मापूजा को लेकर बुधवार को विभिन्न गैराज फैक्ट्री, क्रेशर कई क्लबों में धूमधाम से संपन्न हुई। इस मौके पर भक्त डीजे धुन पर भक्ति गीत मेंं झुमते नजर आए। प्रखंड अन्तर्गत घाघरा, चकरदाहा में भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। मौके पर झुमर का भी आयोजन किया गया। चकरदाहा में युवा क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना ग्रामीणों ने की। मौके पर आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। बेंगाबाद के डाकबंगला, छोटकीखरगडीहा, मानजोरी, महेशमुडा सहित कई अन्य स्थानों पर धूमधाम से पूजा संपन्न हुई।