पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में एक की मौत, 12 जख्मी

दुर्घटना में एक की मौत, 12 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |छोटकी खरगडीहा/बेंगाबाद

बेंगाबादचतरो मुख्य पथ पर गुरूवार की सुबह छोटकी खरगडीहा पैट्रोल पंप के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना मे एक की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए हंै।

पहली घटना में टेम्पो के पलटने से 65 वर्षीय जलील मियां की मृत्यु हो गई। जबकि उसमें सवार दस व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को बेंगाबद के एक प्राइवेट क्लिनिक मे इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। कुरहो बिन्दो से टेंपो सुबह मे सवारी लेकर गिरिडीह जा रहा था। इस बीच चालक ने संतुलन खो दिया और टेम्पो पलट गया। घटना को अंजाम देकर टैम्पो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। चालक मृतक के पुत्र ताहीर मिंया बताया जाता है। दूसरी घटना के अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार को एक पिकअप भान ने पीछे से धक्का मार दिया इसमें मोटरसाइकिल पर सवार बंदगारी निवासी जानकी सिंह हरि सिंह घायल हो गए, घटना में जानकी सिंह की स्थिति चिंताजनक बतायी जाती है।

टेंपो पलटने से जख्मी महिला और बच्ची।