- Hindi News
- प्रोत्साहन रािश की मांग को ले सहिया संघ उतरा सड़क पर
प्रोत्साहन रािश की मांग को ले सहिया संघ उतरा सड़क पर
आंदोलन|
भास्कर न्यूज . छोटकीखरगडीहा
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुर्दाबाद, प्रभारी हाय-हाय, प्रभारी को मुअत्तल करो, बकाया प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान करो आदि नारो के साथ आक्रोशित सहियाओं ने हाथों में बैनर तख्ती लिए एक रैली निकालकर बेंगाबाद चौक का भ्रमण करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पहुंचे सिविल सर्जन डाॅ एस सान्याल के वाहन को आक्रोशित सहिया संघ ने घेर लिया।
अपने आप को घिरा देख सिविल सर्जन ने सहिया को समझाया और उनके लंबित प्रोत्साहन राशि को शीघ्र भुगतान करने, डाॅ सुनिल ंिसह को प्रभारी पद से मुक्त कर उनके जगह पर डाॅ बीबी सिंह को प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपने तथा अनुसेवक रमेश मुर्मू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा के बाद आक्रोशित सहिया ने सिविल सर्जन के वाहन को छोड़ा। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा की प्रोग्राम मैनेजर से व्यवस्था नहीं सुधरेगी। उसे कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने उसे पद से बर्खास्त करने की बात कही। इस घोषणा के बाद शांत हुए सहिया ने अस्पताल के समक्ष एक औपचारिक सभा की। सभा के माध्यम से चिकित्सा कर्मियों को हरकत से बाज आने की हिदायत दी। कहा कि शराब के नशे में अस्पताल पहुंचने पर इसका जमकर विरोध किया जाएगा। प्रनाम संस्था के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख मीना देवी और सहिया जन विकास समिति इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे। मौके पर सुमित्रा मंडल, राजदा खातून, अनिमा देवी, हेमन्ती देवी, कौशल्या देवी, सावित्री रानी वर्मा, धुर्वानंद देवी, बबीता देवी, चन्द्रमा देवी, राजकुमारी देवी, सुनीता देवी, सरिता पांडेय के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, कांग्रेस के नेशाब अहमद समेत कई लोग मौजूद थे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ लगाए नारे, अस्पताल के समक्ष िकया िवरोध प्रदर्शन, सिविल सर्जन का वाहन रोका, मांगों पर पहल का आश्वासन िमलने के बाद शांत हुई सहिया।
नारों के साथ प्रदर्शन करती सहिया।
सीएस का घेराव करती सहिया।