मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज हुआ
बेंगाबादथाना क्षेत्र के ओझाडीह पंचायत के अरतोका गांव के निवासी तिलक भोक्ता ने नवडीहा ओपी क्षेत्र के विशुनपुर गांव के निवासी केदार यादव पर मारपीट एवं छिनतई का मामला नवडीहा ओपी में दर्ज कराया है। तिलक भोक्ता ने पुलिस को बताया है कि गुरूवार की शाम वह बहन के घर विशुनपुर से अपने घर अरतोका रहे थे। इस बीच केदार यादव समेत पांच अपराधियों ने बेंगाबाद थाना नवडीहा थाना के बॉर्डर पर स्थित मुंगो नदी के समीप चितरापहाड़ी जंगल में उनके साथ मारपीट कर 2500 हजार रुपये एवं मोटरसाइकिल छीनने का आरोप लगाया है। इस घटना के संबंध में आरोपी ने बताया कि पांच माह पूर्व उसकी बहन से जमीन विवाद में मारपीट हुआ था ,मारपीट की घटना में हमलोग घायल हो गए थे। उक्त मामले में उसके कुछ परिवार के सदस्य जेल में है। जो हमें हमेशा उन लोग धमकी दे रहे थे। जिसके चलते हमें फंसाया जा रहा है। यह आरोप बिलकुल गलत है। उन्होंने इस घटना पर जिला से जांच की मांग की है। इधर नवडीहा थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद से पूछे जाने पर बताया कि घायल तिलक भेाक्ता ने सुबह में नवडीहा बेंगाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नवडीहा ओपी थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर परांचीडीह गांव से सट्टे चितरापहाड़ी जंगल से घटना स्थल से 100 गज दूर मोटरसाइकिल बरामद किया गया था। तिलक भोक्ता से घटना स्थल पर बयान लिया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ केदार यादव को पहचाना है बाकी लोगों को नहीं पहचाना है।