निकल गए युनूस कांग्रेस पीट रही है लाठी
गिरिडीह| मोमिनकांफ्रेंस के प्रदेश महामंत्री सह कांग्रेस नेता युनूस अंसारी 20 सितंबर को रांची में जेवीएम की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पर अब कांग्रेस लाठी पीट रही है। 23 सितंबर को पार्टी प्रवक्ता अशोक कुमार विश्वकर्मा ने जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा के हवाले से जारी प्रेस बयान में उन्हें कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन का आदेश जारी किया है। जारी बयान में कहा गया है कि उनका कार्यकलाप पार्टी के सिद्घान्तों विचारों के विरूद्व पाया गया है। यहां काबिलेगौर है कि युनूस 20 सितंबर को रांची में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी छोड़कर निकल गए है अंसारी पर कांग्रेस अब भी अनुशासन सिद्धांत का डंडा चला रही है। इधर जारी बयान में पार्टी प्रवक्ता श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 26 को बेंगाबाद 28 को गाण्डेय में प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी संगठन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।