पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपेक्षित हो गया है गिरिडीह मधुपुर मुख्य मार्ग

उपेक्षित हो गया है गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> नेताअों को राजनीति चमकाने का एक अवसर िमला

भास्कर न्यूज|गिरिडीह

गिरिडीहमधुपुर मुख्य मार्ग पर इन दिनाें चलना खतरों से खाली नहीं है। इस पथ पर सोनबाद, कर्णपुरा, बेंगाबाद, चपुआडीह के पास सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। इस पथ पर प्रतिदिन सैकडों वाहन गुजरते हैं जिसमें वीआईपी, वीवीआईपी से लेकर आम अवाम सभी शामिल हैं। इसके बाद भी कई माह से जर्जर सड़क की हालत दिन प्रतिदिन और खराब होते जा रही है। इन स्थानों पर सड़क के बीचों बीच बड़े-बड़े गड्ढे उभर आने से सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। हालांकि सड़क मरम्मत की मांग को लेकर समय-समय पर स्थानीय ग्रामीणों के अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने भी आवाज उठाई। लेकिन विभाग पर इसका कोई प्रभाव तो नहीं पड़ा। लेकिन नेताअों को राजनीति चमकाने का एक अवसर जरूर मिल गया।

गिरिडीह से देवघर जाने के लिए यह सबसे सुगम और सुलभ मार्ग है। इस मार्ग से होकर बुढई मोड होते हुए कम दूरी तय कर देवघर पहुंचा जा सकता है। इस कारण इस मार्ग पर सीएम, मंत्री, नेता, पदाधिकारी, आईएएस, आईपीएस, वकील, जज आदि का काफिला गुजरते रहते हैं। वहीं इस मार्ग से होकर दुमका, पाकुड़, बांका समेत अन्य स्थानों को जाने के लिए वीआईपी वाहनों का काफिला गुजरना आम बात है। कई बार तो वीआईपी वाहन भी जर्जर सड़क की चपेट में चुके हैं।

रोज गुजरते है वीआईपी वाहनों का काफिला

भााजपा के बाद सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए झामुमो ने भी आंदालेन करने की ठानी लेकिन उसका स्थान था चपुआडीह। चपुआडीह के पास आधा किमी तक सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। जहां रोज बड़े मालवाहक वाहनों का फंसना तय है। इसके साथ साथ छोटे दोपहिया वाहनाें को भी भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आवागमन की परेशानी को देखते हुए झामुमो ने ठीक एक माह पूर्व सड़क मरम्मति को लेकर चपुआडीह के पास सड़क जाम करने का एलान कर दिया। इसकी सूचना पाते ही विभाग के सहायक अभियंता की देखरेख में एक जेसीबी लगाकर आंदोलन के एक दिन पहले ही काम शुरू कर दिया गया। काम शुरू होने से झामुमो को आंदोलन करने का मौका तो विभाग ने नहीं दिया।

आंदोलन के भय से शुरू हुआ था काम

भाजपा ने की थी सड़क पर धनरोपनी

सड़कपर उभरे बड़े-बड़े गड्‌ढे के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए आवाज उठाने में भाजपा भी पीछे नहीं रही। भाजपा ने सड़क पर उतर कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज