- Hindi News
- बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर जाम की गई सड़क
बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर जाम की गई सड़क
सिहोडीहऔर सिरसिया की बिजली आपूर्ति शहर के फीडर वन से जोड़ने और दो सौ केवीए का ट्रांसर्फमर दोनों क्षेत्रों में देने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सिहोडीह के समीप नया पुल के पास रोड जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने के बाद छात्राें और आम लोगों को काफी परेशानी हुई। पुल के समीप बीच रोड में बड़े-बड़े बोल्डर लगाकर जाम करते हुए स्थानीय नारायण दास, धीरेन्द्र मंडल, वीरेन्द्र वर्मा, संतोष वर्मा समेत अन्य लोगों ने कहा कि जब से सिहोडीह और सिरसिया को ग्रामीण फीडर के लाइन से जोड़ा गया है उस दिन से ही दोनों क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बेहद खराब हो गई है। इन क्षेत्रों की लाइन अधिकतर समय कटी रहती है। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग से मांग किया है कि दोनों क्षेत्रों की लाइन को पुराने नियम के अनुसार शहर के फीडर वन से जोड़ा जाए। दोनों क्षेत्रों की आबादी को देखते हुए 200 केवीए का ट्रांसर्फमर विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाए। जबकि 11 हजार की बजाय 220 वोल्ट का तार इन क्षेत्रों के बिजली पोल से जोड़ने की मांग की गई। इस बीच स्थानीय लोगों ने सुबह दस बजे से ही नया पुल को जाम कर दिया। जिससे गिरिडीह से बेंगाबाद आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर खड़े हो गए। इस कारण दोनों रास्तों में वाहनों की लंबी कतार लग गई। नए पुल जाम होने के बाद बड़े मालवाहक वाहन कई स्कूल बस और यात्रियों से भरा वाहन सिहोडीह के पुराने पुल से गुजरना शुरू कर दिया।
िबजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर सड़क जाम करते लोग।