डीटीओ ने की इंदिरा आवास की जांच
बेंगाबाद | इंदिराआवास की जांच टास्क फोर्स के प्रभारी सह गिरिडीह डीटीओ सदात अनवर ने मधवाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया। मिरगाटांड़ गांव में पांच लाभुको का अपूर्ण इंदिरा आवास देखकर कहा कि भवन अधूरे है जल्द पुरा करें। मधवाडीह के रोजगार सेवक अमजद खान और मुखिया प्रतिनिधि इफ्तिखार खान भी शामिल थे। बताया जाता है कि मधवाडीह में 2010 से लेकर अब तक 51 इंदिरा आवास बने है। लाभुकों को कुल भुगतान के बावजूद इंदिरा आवास अपूर्ण है। बेंगाबाद की 25 पंचायत में देखने को मिल रहा है। मुखिया प्रतिनिधि इफ्तिखार खान ने बताया कि बहुत से ऐसे गरीब है जिसका बीपीएल में नाम नहीं रहने के कारण वंचित हैं। मधवाडीह पंचायत के मरवाटांड़, वैदाडीह, रघेडीह, बरियरपुर सहित कई गांवों में जाकर इंदिरा आवास अपूर्ण की जांच की गई।