पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेंगाबाद में 3 दुकानों से हजारों की चाेरी कर अागजनी भी की

बेंगाबाद में 3 दुकानों से हजारों की चाेरी कर अागजनी भी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | छोटकी खरगडीहा

अज्ञातचोरो ने बीती रात बेंगाबाद मुख्य बाजार के तीन गुमटी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें दो गुमटी में चोरी करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। मौके पर तत्काल पहुंची पुलिस ने अग्निशामक को बुलाया और आग बुझाया गया। तब तक गुमटी स्वाहा हो चुकी थी।

चोरी की घटना से तीनों गुमटी संचालकों को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुधीटांड निवासी प्रकाश राम, रातडीह निवासी सुनिल कुमार, बेंगाबाद चौक पर जनरल स्टोर के गुमटी से अपना परिवार का भरण पोषण करता था। रात को गुमटी बंद कर नित्य की तरह अपना घर सोने चला गया। रात के लगभग दो बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर भाग निकलने में सफल रहा। सुबह गुमटी संचालक को घटना की जानकारी हुई। इधर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है। जांच के बाद वास्तविकता का पता चल जाएगा और जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। हालांकि चौक पर पहरेदारी के लिए दो चौकीदारों को तैनात किया गया है। फिर भी चौक पर चोरी की घटना को चुनौती के रूप मे लिया जाएगा। इधर घटना की सूचना पाकर कई राजनीतिक संगठन और समाजसेवी चौक पर पहुंचे और इसपर पुलिस से पहल की मांग की।

चोरी के बाद गुमटी में लगाई गई आग।