जेल भरो आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन
भास्कर न्यूज | गिरिडीह/छोटकी खरगडीहा
पूर्वघोषित जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में गुरूवार को माले कार्यकर्ताओं ने लाठी, डंडे और झंडा से लैस होकर बेंगाबाद चौक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राशन, केरोसिन और आवास नहीं तो खोलो कारावास, बिजली राशन और तेल दो, नहीं तो हमको जेल दो। आदि नारो के साथ मार्च किया। मौके पर माले नेता सह जिप सदस्य राजेश यादव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब तथा जन विरोधी है। इनके शासन काल मे गरीबों का जीना मुहाल है। लोग भूखों मरने से बेहतर जेल जाना पंसद कर रहे हैं। सरकार गरीबों को राहत दे या फिर जेल दे। कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि के निकम्मेपन के कारण क्षेत्र पीछे चला गया है। उन्होंने कहा गरीबों का नाम बीपीएल में क्यों नहीं, राशन क्यों नहीं का भी जवाब मांगा। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा दिल्ली तथा रांची की सरकारें जन विरोधी हैं। राज्य में गरीबो का जीना मुहाल हो गया है।