- Hindi News
- सरकार के संरक्षण में पल रहा है उग्रवाद : बाबूलाल
सरकार के संरक्षण में पल रहा है उग्रवाद : बाबूलाल
भास्कर न्यूज | छोटकी खरगडीहा
झारखंडगठन के बाद इस राज्य में उग्रवादी संगठनों की संख्या मे काफी इजाफा हुआ है। वर्तमान समय में सरकार के संरक्षण में उग्रवादी संगठन चल और पल रहे हैं। इससे राज्य का विकास कभी नहीं हो सकता। ये बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बेंगाबाद में सांसद मद से लाखों रुपए की लागत से निर्मित विवाह मंडप और सिंह द्वार का उद्घाटन के बाद कही। इसके पूर्व श्री मरांडी ने दुर्गा मंडप मे माथा टेका।
उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झाविमो आगामी विस चुनाव 81 सीट पर लड़ेगी। अगर जनता का समर्थन और आर्शीर्वाद मिला तो सरकार गठन कर एक वर्ष के भीतर उग्रवादी या तो राज्य को छोड़ देंगे या फिर जेल की सलाखों के पीछे रहेंगे। सरकार गठन के बाद साठ दिनों के अंदर सभी को राशन कार्ड खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू कर सस्ते दरों पर अनाज मुहैया कराई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम केन्द्र से लागू होने के बावजूद अभी तक राज्य मे लागू नहीं किया जाना हास्यास्पद है। वर्तमान समय में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। बीएड और टेट पास किए युवा आज भी बेरोजगार बैठे हैं। सरकार बनने के बाद 90 दिनो के भीतर सभी की बहाली की जाएगी। वर्तमान नीति से लगता है कि गरीबी नहीं गरीब को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।
कोई राज्य की बिजली बेच रहा तो कोई बालू
मरांडीने कहा कि राज्य में कभी पिता-पुत्र सरकार बनती है, तो वे बालू बेचने का कार्य करने लगते है। वहीं अर्जुन मुंडा की सरकार बनने पर वे बिजली बेचने लगते है। कहा राज्य में मंत्री जेल में रहने वाले अपराधियों को हेलीकॉप्टर की सैर करवाते हैं। इसके पूर्व युनूस अंसारी ने गाजे बाजे के साथ श्री मरांडी का भव्य स्वागत किया। मौके पर प्रवीण चौधरी, नीरज चौधरी, नुनूलाल मरांडी, बैजनाथ यादव, रामप्रकाश सिंह, अनिल सिंह, भुनेश वर नारायण देव, तोहिद आलम, खुर्शीद आलम, अजीत राणा, रेणु लाल चौरसिया, मनोज यादव, मुन्ना सिंह, महेन्द्र साव, अजीत सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
विवाह भवन का उद्घाटन करते बाबूलाल