- Hindi News
- 800 अर्द्ध सैनिक बल बेंगाबाद में हुए तैनात
800 अर्द्ध सैनिक बल बेंगाबाद में हुए तैनात
बेंगाबाद प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 800 केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके लिए प्रखंड में 8 क्लस्टर बनाए गए हैं। बीडीओ ने बताया कि सीमावर्ती और संदिग्ध स्थानों पर केंद्रीय बलों की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
कहा कि बेंगाबाद के मेहाबांक, लुपी, गेंदरो पंचायत भवन, सलैया, घुठिया, छोटकी खरगडीहा, परसन और भंडारीडीह पंचायत भवन को क्लस्टर बनाया गया है। जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। बेंगाबाद में 127 मतदान केंद्र बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर चुनाव के दिन केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। जिसमें पुरुष और महिला बल शामिल है। ताकि मतदाता शांति पूर्ण तरीके से मतदान कर सके। बता दें कि बेंगाबाद प्रखंड और चकाई बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में भी कई मतदान केंद्र बनाए गए है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था तो होगी लेकिन प्रखंड के पांच पंचायतों को नक्सल प्रभावित की सूची में शामिल किया गया है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में घुस पैठ को रोकने के लिए भी प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन जगहों पर पुलिस की पैनी निगाहें टिकी है। ताकि घुसपैठियों पर नजर रखी जा सके। मौके पर बोलते हुए आला अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन किसी भी व्यवस्था से िनपटने के िलए पूरी तरह से तैयार और सक्षम है।