पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज|बेंगाबाद

भास्कर न्यूज|बेंगाबाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बेंगाबाद

गिरिडीहसे मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों को रास्ते में रोककर असामाजिक तत्वों ने जमकर धुनाई करते हुए लूटपाट की। इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गए। चारों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। बाद में इस मामले में सुलह को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। लेकिन इस पंचायत में कोई बात नहीं बनी। अंतत: पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत बेंगाबाद पुलिस को की। लेकिन आवेदन सौंपने के कई दिन बीत जाने के बाद भी तो कोई मामला दर्ज किया गया है और आरोपी लोगों पर कोई कार्रवाई हुई है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। बेंगाबाद पुलिस को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि बीते 9 फरवरी की शाम करीब छह बजे इसी थाना क्षेत्र के धोबनी निवासी रामचंद्र दास, चितरंजन दास, चंद्रिका दास और जीतेंद्र दास गिरिडीह शहर से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के समीप कर्णपुरा निवासी शनिचर दास, बिसुन दास, कमलपत दास, गेंदो दास, प्रीतम दास, एतवारी दास आदि ने रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट की। आवेदन में कहा गया है कि इन असामाजिक तत्व के लोगों ने इन लोगों से एक साइकिल और 1200 रुपए नगद छीन लिया। इस घटना में इन चारों व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है। किसी की आंख के सामने सामने चोटें आई है, ताे किसी के हाथ और सर में चोट है। सुबह इस मामले को लेकर पंचायत करने की बात हुई थी। आवेदन में पूरन यादव, रेशमन दास, जुमन अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, प्रसादी दास, प्रभू दास, चंद्रिका दास, शंकर दास, हीरालाल दास, मो पाचू, रेशमन आदि का हस्ताक्षर है।