पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारों को शांति से मनाने का संकल्प

त्योहारों को शांति से मनाने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज/बेंगाबाद/ छाेटकी खरगडीहा

बेंगाबादथाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ मोहम्मद अनीष संचालन एसआई जेपीएन सिन्हा ने किया। प्रखंड से मुखिया शांति समिति सदस्यों में दोनों समुदाय के दर्जनों लोग शामिल हुए।

प्रखंड के बेंगाबाद ,बदवारा, बडकीटॉड ,चितमाडीह, छोटकी खरगडीहा, हुआर,मानजोरी, डांकबंगला, झलकडीहा, खुरचुटटा, आदि जगहों पर होने वाली पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लोगों से सहयोग करने की अपील की गई। बीडीओ मो अनीश ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मेले में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करे तो तत्काल इसकी सूचना बेंगाबाद थाना को दे। कहा कि हुड़दंगियों से निबटने के लिए प्रशासन की ओर से पुरी व्यवस्था की जाएगी। बेंगाबाद मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शांति समिति के सदस्यों के लिए पहचान पत्र कि व्यवस्था की जायेगी। मौके पर रामप्रसाद यादव, विजय सिंह ,मुखिया अजय राम, प्रदीप पांडे, रामरतन राम शिवपूजन राम, अनिरुद्ध गुप्ता, जेनुल अंसारी, मोहम्मद शमीम, राजेन्द्र मंडल , रामलाल मंडल , राम कुमार, सुरेश कुमार मंडल, प्रदीप मंडल एएसआई प्रकाश होरो, रहमान अंसारी, फाइज अहमद, गोमेश सोरेन, मिथलेश पांडेय सहित कई थे।