बेंगाबाद में बाबूलाल का कार्यक्रम 25 को
छोटकी खरगडीहा | बेंगाबादमें सांसद निधि से बनाए गए विवाह मंडप और सिंह द्वार का उद्घाटन 25 सितम्बर को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी करेंगे। इस अवसर पर झाविमो द्वारा एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। लोगों को इसकी जानकारी घर-घर जा कर दी जा रही है। युनुस अंसारी नीरज चौधरी ने इसका बीड़ा उठाया है।