पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरांडी ही कर सकते हैं विकास : केशरी

मरांडी ही कर सकते हैं विकास : केशरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमित कल करेंगे बेंगाबाद में चुनावी सभा

बहुमत की सरकार चुनें : मुंडा

झारखंडके पूर्व मंत्री सह झाविमो नेता रामचंद्र केशरी ने सोमवार को जमुआ पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य का समुचित विकास बाबूलाल मरांडी ही कर सकते है। झारखंड में भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए भाजपा के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ रहे हैं।

ताकि यहां की मतदाता भाजपा की 9 वर्षों में दिए गए दुख, दर्द भुला सके। कहा कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और राज्य में व्याप्त भय, भूख, भ्रष्टाचार दूर होगी। कहा कि झारखंड गठन के दौरान राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने 28 माह के कार्यकाल में राज्य को अलग पहचान का प्रारूप तैयार कर एक साजिश के तहत श्री मरांडी को हटाकर एक कमजोर मुख्यमंत्री अर्जुन मंडा को बनाया। जहां उन्होंने राज्य के अरमान को दिल्ली के नेता बाजार में कोड़ी भाव में बेचकर राज्य की दुर्दशा खराब कर दी। कहा कि झारखंड को मधु कोड़ा से लेकर हेमंत सोरेन तक की सरकार ने इस कदर लूटा कि राज्य आज अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। अगर झाविमो की सरकार बनी तो पारा शिक्षक, पारा डॉक्टर, सहिया दीदी, कृषक मित्र, पारा रोजगार सेवक आदि अनुबंध पर काम करने वाले लोगों को 90 दिनों के अंदर सम्मान जनक रूप से स्थायीकरण और समुचित अधिकार देने की काम करेगी।

आज गिरिडीह जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में बाबूलाल मरांडी का लहर चल रही है। जिले के मतदाता भी इस बात को समझ रहे हैें। जमुआ विस क्षेत्र में जनता के लिए हर सुख-दुख के हमसफर सत्यनारायण दास की तय करें यहां सभी वर्गों का मत बाबूलाल मरांडी के नीतियों पर विश्वास कर झाविमो प्रत्याशी को दे रही है। मौके पर लाल हमेन्द्, अध्यक्ष जमुआ कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता, मो ताहिर हुसैन, रमेश कुमार, राम कुमार, अजय कुमार, मो सुलेमान, प्रदीप अकेला, लेखो यादव, संजय राय समेत कई मौजूद थे।

छोटकी खरगडीहा |भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 दिसबंर को बेंगाबाद के सर्कस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता रामरतन राम ने इसकी जानकारी दी है। गांडेय विस के भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में वे अपनी बातों को रखेंगे। कार्यक्र