दो वाहनों की टक्कर में दो जख्मी
बेंगाबाद|सोमवार को फिटकोरिया मोड़ पर दो अल्टो कार में भिड़ंत हो जाने से वाहन सहित दो व्यक्ति जख्मी हो गए। दोनों वाहनों में सिर्फ ड्राइवर रहने के कारण दोनों काने ही चोटें आई है। बताया जाता है कि बेंगाबाद से मधुपुर की ओर जा रही अल्टो कार विपरीत दिशा से रही मारूति कार से टकरा गई। जिससे दोनों वाहनो का शीशा चकनाचूर हो गए। बताया जाता है कि मोड़ के पास गड्ढा रहने के कारण गाड़ी को संतुलित नहीं कर पाए और एक दूसरे से टकरा गए। इसके बाद ये हादास हुआ।