पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल भरो अभियान को ले माले ने की बैठक

जेल भरो अभियान को ले माले ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सियाटॉड | नवडीहाओपी क्षेत्र के मलुवाटॉड़ पंचायत के विशनपुर गांव में भाकपा माले की बैठक की हुई। बैठक की अध्यक्षता माले कार्यकर्ता बाबूलाल मण्डल ने की। बैठक में माले के वरिष्ठ नेता विजय पाण्डेय उपस्थित थे। जिसमें 22 नवंबर को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने, 29 सितंबर को बसरू के 5वीं पुण्यतिथि पर आगामी कांफ्रेंस सफल करने पर जोर दिया। इस दौरान बेंगाबाद के ओझाडीह पंचायत के अरतोका निवासी तिलक भोक्ता द्वारा मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप विशुनपुर निवासी केदार यादव पर गलत आरोप लगा कर मुकदमा दायर किया। जिसकी सत्यता की जांच की गई। गांव के ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि घटना के समय केदार यादव घर में था। इस घटना में झूठा आरोप पर जिला प्रशासन से सत्यता की जांच की मांग की गई। अगर इस पर कोई जांच पड़ताल नहीं किया गया तो भाकपा माले के सभी कार्यकर्ता मिलकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।