सरस्वती पूजा आज, स्कूलों में सजे पंडाल
बेंगाबाद | सरस्वतीपूजा को लेकर बेंगाबाद के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, क्लबों में शनिवार काे पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं। टीएनबी पब्लिक स्कूल सलैया, उच्च विद्यालय बेंगाबाद, चपुवाडीह, सलैया, मध्य विद्यालय चक्रदाहा सहित क्लबों में मां सरस्वती की प्रतिमा को साज सज्जा के साथ आकर्षक लाईट लगाए गए हैं। कई जगहों ने प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं चकरदाहा में भी नवयुवकों ने मां सरस्वती की पूजा की जा रही है। इसे सफल बनाने में सभी बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण जुटे हैं।