पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों ने जाम की सड़क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्दोषव्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करने से बेंगाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ में लोगों ने सड़क जाम कर दी। हालांकि बेंगाबाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम तुड़वाया। घटना बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क स्थित पारडीह गांव की है। बताया जाता है कि बीते दिन एक वैन ड्राइवर मुंडराडीह निवासी हारून अंसारी ने पारडीह के सात व्यक्तियों पर छिनतई मारपीट की प्राथमिकी दर्ज बेंगाबाद थाना में कराई है। पारडीह के ग्रामीणों ने रविवार को मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया। जिससे आवागमन का परिचालन घंटों बाधित हो गया। सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा खुशी से मांगी जा रही थी। चालक ने दबंगता दिखाकर उनलोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। प्रशासन सेे मांग की है कि निर्दोष व्यक्तियों को प्राथमिकी दर्ज से नाम हटाया जाए।

खबरें और भी हैं...