आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा
छोटकी खरगडीहा | सेामवारकी देर रात दो घरों मे भीषण आग लग गई। आग से मकान सहित लाखों रुपये मूल्य की संपति जलकर नष्ट हो गई। घटना बेंगाबाद प्रखंड की झलकडीहा पंचायत के बरोटांड गांव की है। जानकारी के मुताबिक रात को गहरी नींद मे सोये हुए थे। रात्रि के लगभग दो बजे शॉर्ट सर्किट से लोचन महतो की प|ी चंद्रिका देवी और चोवा महतो के घर मे आग लग गई। घर मे लगी आग को देखकर लोग बाहर निकलकर अपना जान तो बचा लिया, लेकिन घर के अंदर के कीमती सामान जल गए।