पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमत यज्ञ में बह रही भक्ति की बयार

हनुमत यज्ञ में बह रही भक्ति की बयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद | नौदिवसीय हनुमत यज्ञ भंडारीडीह में भक्ति की बयार बह रही है। यज्ञ हवन आरती रोज हो रही है। यज्ञ परिक्रमा के लिए चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बताया जाता है कि पांच फरवरी से ही रोज प्रवचन हो रहा है। एक से एक बढ़कर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। पूरे भंडारीडीह और उसके इर्द-गिर्द दर्जनों गांव के श्रद्धालु इस यज्ञ में शामिल हो रहे है। कई गांव के श्रद्धालु भक्ति में डूबे है। इधर कमिटी के अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि यज्ञ पूर्णाहुति के साथ-साथ अंतिम दिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस पुण्यकार्य में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। भंडारीडीह यज्ञ कमिटी के नवयुवकों की भूमिका इसमें अहम रहा है।