पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विषाक्त भोजन की जांच को पहुंची टीम

विषाक्त भोजन की जांच को पहुंची टीम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्क्रमितप्राथमिक विद्यालय मानजोरी में विषाक्त भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार होने के मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक ने गुरूवार को विद्यालय में डीओ निर्मला कुमारी बरेलिया, डीएसी महम्मूद आलम, बेंगाबाद बीडीओ रंजीता टोप्पो, बीईईओ मो इस्हाक अंसारी, चिकित्सा प्रभारी डाॅ बीबी सिंह, सीओ शंभू राम और बेंगाबाद पुलिस सहित अधिकारियों की टीम गांव पहुंचे। विद्यालय का जायजा लेने के साथ पीड़ित बच्चों की सुधी ली। हालांकि बीमार बच्चे अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पदाधिकारियों की टीम मानजोरी में पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड उमड़ पडी। ग्रामीणो ने विद्यालय के मध्याह्न भोजन की अनियमितता की जमकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन 20 दिन से बंद पड़ा था।

खबरें और भी हैं...