हाईवा की चपेट में आकर महिला की मौत
महेशमुंडा/बेंगाबाद | मधुपुरके पिपराटांड से पत्थर लेकर तेज रफ्तार से चल रही हाइवा की चपेट में आकर खरगडीहा निवासी द्वारिका साव की प|ी नुनामनी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा भाग निकलने में सफल रहा। वहीं ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान बेंगाबाद-खरगडीहा मुख्य मार्ग मिर्जागंज-खरगडीहा मार्ग चतरो-खरगडीहा मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। जाम की सूचना मिलते ही एएसआई जेपीएन सिन्हा ने मामला शांत कराया।