पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हृदय गति रूकने से पूर्व सरपंच का निधन

हृदय गति रूकने से पूर्व सरपंच का निधन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वसरपंच चंद्रिका महतो (81) का निधन गुरुवार को हृदय गति रूकने से हो गया। बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा गांव निवासी स्व महतो के निधन से पूरा मोतीलेदा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व महतो ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। इधर इसकी जानकारी देते हुए उनके सुपूत्र सह कुशवाहा संघ के बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष इंद्रलाल वर्मा ने बताया कि गुरुवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आनन फानन में उन्हें विश्वनाथ नर्सिंग होम गिरिडीह में भर्ती कराया गया। जहां सुबह करीब 10.45 बजे उनकी मौत हो गई। बताते उनके सुपौत्र राजकुमार वर्मा वर्तमान समय मोतीलेदा पंचायत के उपमुखिया हैं। इधर उनके निधन पर पंसस मालती देवी, सुमित्रा देवी, भाजपा नेता प्रो अर्जुन प्रसाद वर्मा, इंद्रलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, पवन वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...